{"_id":"5861857a4f1c1b8259eebbcf","slug":"factory-worker-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री कर्मी का अपहरण कर एक लाख में बेचा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री कर्मी का अपहरण कर एक लाख में बेचा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटघर थानाक्षेत्र से फैक्ट्रीकर्मी को अगवा कर लिया गया। बदमाशों ने उसे एक लाख रुपये में बेच दिया। परिजन पांच दिन से उसकी तलाश में जुटे थे। मगर सोमवार दोपहर परिजन उस वक्त घबरा गए, जब एक कॉल उनके पास आई और कर्मचारी को अगवा कर एक लाख रुपये में बेचने की बात कही।
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस फैक्ट्रीकर्मी की तलाश में जुट गई है। मूलरूप से बदायूं के उजियानी निवासी तेजपाल अपनी पत्नी गिरिजा बेटे विकास (18) के साथ कटघर थानाक्षेत्र स्थित गोविंदनगर में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं।
वह और उनका बेटा शहर में स्थित अलग अलग प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। तेजपाल ने बताया कि 22 दिसंबर को दोपहर दो बजे फैक्ट्री से लंच पर घर आया था। विकास ने परिजनों से चाय बनाने के लिए पानी गैस पर रखने को कहा और खुद दूध खरीदने दुकान पर चला गया।
विज्ञापन
इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन देर रात तक उसका इंतजार करते रहे। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और विकास के दोस्तों को फोन कर उसके बारे में जानकारी मांगी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। बेटे के गायब होने पर परिजन बेहद परेशान थे, पिछले पांच दिनों से जगह जगह उसकी तलाश कर रहे थे।
सोमवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे विकास के पिता के मोबाइल पर एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन विकास ने खुद किया था, उसने बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है। उसे कुछ लोग एक लाख रुपये में बेच गए हैं। इसके बाद परिजन घबरा गए।