{"_id":"581263004f1c1b2f77bc51e4","slug":"employees-had-plan-robbery-in-finance-company-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी ने डलवाया था फाइनेंस कंपनी में डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्मचारी ने डलवाया था फाइनेंस कंपनी में डाका
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Fri, 28 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
डकैती, लूट, चोरी
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला थाना क्षेत्र के सम्राट अशोक नगर स्थित सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में पांच दिन पहले कर्मचारी ने ही डाका डलवाया था। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारी समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम से 10.7 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। दो फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।
22 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे सम्राट अशोक पगर में फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में बदमाशों ने कर्मचारियों को तमंचे के बल पर लेकर 16 लाख नौ हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ की तो पुलिस को सुराग हाथ लगा।
शक होने बार-बार बयान बदल रहे कर्मचारी हेम प्रताप सिंह पुत्र नेम सिंह निवासी मझरा खानपुर जिला बुलंदशहर से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया। गुरुवार को खुलासा करते हुए एसएसपी डीसी दुबे ने बताया कि कर्मचारी हेमप्रताप ने लूट का इरादा बनाने के बाद बदमाश वसीम पुत्र मो. यासीन निवासी जामा मस्जिद थाना मुगलपुरा से संपर्क किया।
विज्ञापन
वसीम ने अपने साथी हसनैन पुत्र गुलजार अहमद निवासी ढहरिया कांठ दरवाजा थाना नागफनी, शाहनवाज पुत्र असफाक हुसैन निवासी जामा मस्जिद, मुगलपरा, अजय पुत्र बाबूराम निवासी मानसरोवर लाइन थाना मझोला, भूरा पुत्र अबरार निवासी अक्का भीकनपुर थाना भोजपुर, शब्बू पुत्र पाशा पुत्र इशरार और अंजुम पुत्र आशकार निवासी पीपलसाना थाना भोजपुर को साथ लेकर 22 अक्तूबर की रात धावा बोल कर लूटपाट की थी।
पुलिस ने पकडे़ गए आरोपियों की निशानदेही पर 10 लाख 70 हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने सभी बदमाशों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस फरार शब्बू पाशा और अंजुम की तलाश कर रही है।
आईजी बरेली विजय सिंह मीना ने फाइनेंस कंपनी की लूट का खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। खुलासे के बाद एसएसपी ने सस्पेंड किए गए लाइनपार पुलिस चौकी के दोनों दरोगाओं को बहाल कर दिया है।