{"_id":"586184024f1c1b8259eebbc2","slug":"dogs-bite-railway-gaurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे गार्ड के कुत्तों ने महिला को नोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे गार्ड के कुत्तों ने महिला को नोचा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
डॉग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पालतू कुत्ते भी खुंखार होने लगे हैं। चंद्र नगर में सोमवार शाम रेलवे गार्ड के पालतू कुत्तों ने महिला को नोच डाला। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और उन्होंने महिला को बचा लिया। जख्मी महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चंद्रनगर गली नंबर तीन में शीला (50) पत्नी नन्हें सिंह अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ महेंद्र सिंह के मकान में रहती है। शीला और उसकी बेटियां कोठियों में चोका बर्तन का काम करती हैं। सोमवार शाम महिला कोठी में चोका बर्तन करने जा रही थी।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले रेलवे गार्ड के पालतू कुत्ते दीवार कूद कर आ गए। कुत्तों के झुंड ने महिला को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला जख्मी हो गई। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए और उन्होंने महिला को किसी तरह बचाया।
विज्ञापन
खबर मिलने पर शीला की बेटी राधा, बीना व बेटा अवधेश पहुंच गया। वह महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। महिला के हाथ, पैर पर जख्म हैं। जिले में लगातार कुत्तों के हमले हो रहे हैं।