{"_id":"5a5a5e6e4f1c1bf3408b4a57","slug":"doctor-s-mobile-looted-near-ssp-reasidense","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी आवास के पास डॉक्टर का आईफोन लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी आवास के पास डॉक्टर का आईफोन लूटा
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद।
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लूट की वारदात पर रोक लगाने में पुलिस फेल साबित हो रही है। बदमाशों को पुलिस का डर ही नहीं है। वह शहर की सबसे सुरक्षित कालोनी में भी वारदात करने से नहीं चूक रहे। नया मामला एक डॉक्टर से शनिवार देर शाम आईफोन लूट का है, जिसे बाइक सवार दो बदमाशों ने एसएसपी आवास के पास अंजाम दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लुटेरों की तलाश की जा रही है।आवास विकास कालोनी में एसएसपी आवास के पास रह रहे कार्डियोलोजिस्ट डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि वारदात रात करीब सवा नौ बजे की है। वह खाना खाकर पैदल ही अकेले कालोनी में टहलने के लिए निकले थे।
घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एसएसपी आवास और एक विधायक के घर के पास वह घूम रहे थे। इस दौरान उनके आईफोन पर डॉक्टर राजकपूर का फोन आ गया। वह डॉक्टर राजकपूर से फोन पर बात कर रहे थे, इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
रदात को अंजाम देकर बदमाश कांठ रोड की ओर भाग निकले। डॉक्टर ने बदमाशों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन सुनसान रास्ता होने के कारण बदमाश आसानी से भाग गए। वारदात की सूचना डॉक्टर ने अपने दूसरे मोबाइल से पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
सीओ सिविल लाइन रईस अख्तर ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत के आधार पर आईफोन लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लुटेरों की तलाश में पुलिस की टीम लगी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, डॉक्टर का कहना है कि अगर एसएसपी आवास के पास ही घूमने पर बदमाश लूट की वारदात कर लेंगे तो शहर में सुरक्षित जगह कौन सी बची है, उन्होंने जल्द कार्रवाई की मांग की है।