फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   criminal conspiracy failed

तीन हत्याओं से शहर को दहलाने की साजिश नाकाम

Tue, 02 Jun 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Tue, 02 Jun 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
यूपी एसटीएफ और पुलिस ने वक्त रहने शार्प शूटरों के कुख्यात गैंग को दबोचकर हत्या की तीन बड़ी वारदातों को टाल दिया है। इन हत्याओं की स्क्रिप्ट सरवर मसरूर और सुभहान के बीच की आपसी गैंगवार के चलते इलाहाबाद की नैनी जेल में लिखी गई थी।
विज्ञापन



लेकिन नैनी जेल टावर को फिल्टर कर रही एसटीएफ को सर्विलांस के जरिए वक्त रहते इसकी भनक लग गई और शूटरों को उनका टास्क पूरा करने से पहले ही दबोच लिया गया। प्रिंस रोड निवासी सरवर व उसके भाई मसरूर और मुगलपुरा में लाल बाग निवासी मुल्ला सुभहान के बीच की रंजिश करीब डेढ़ी दशक पुरानी है।
विज्ञापन



सरवर और मसरूर ने वर्ष 2002 में सुभहान के भाई जीशान के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बदलने में कुछ दिन बाद ही सुभहान ने सरवर मसरूर के भाई ताज की हत्या कर दी थी। हत्या के इसी मामले में मुल्ला सुभहान को उम्रकैद की सजा हुई थी और पिछले 12 साल से वह जेल में बंद है। सजा होने के बाद उसे नैनी जेल इलाहाबाद ट्रांसफर कर दिया गया था। दस साल से ज्यादा वक्त से सुभहान नैनी जेल में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ताज मर्डर केस के अलावा उसके ऊपर हत्या के और भी तमाम मामले हैं। इसी घटना के बाद से सरवर मसरूर और मुल्ला सुभहान की अदावत चली आ रही है। सरवर और मसरूर भी कुख्यात रहे हैं, पीतल बस्ती के ब्रास कारोबारी भटनागर हत्याकांड में भी इनका नाम सीबीसीआईडी ने खोला था। हालांकि मौजूदा वक्त में ये दोनों अपने काम धंधे में लगे हैं लेकिन पुलिस के मुताबिक दोनों कुख्यात अपराधी हैं। पुलिस के मुताबिक एक गैंग को सरवर मसरूर लीड करते हैं तो दूसरे को मुल्ला सुभहान लीड करता है।



एसटीएफ एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि इसी रंजिश में नैनी जेल में बंद मुगलपुरा के मुल्ला सुभहान ने अपने शार्प शूटरों अमरोहा के बब्लू खान, इलाहाबाद के अकील उर्फ आशु, मुजफ्फर नगर के कुख्यात शूटर इमरान उर्फ तोता उर्फ चच्चू को अपने दुश्मन सरवर और उसके भाई मसरूर निवासी प्रिंस रोड हाफिज बन्ने की पुलिया और रजा पुत्र छिद्दा खान निवासी अखबार फैक्ट्री थाना कटघर की हत्या की सुपारी दी थी। मुल्ला सुभहान का भतीजा लाल बाग का  रिजवान इन शूटरों को गाइड कर रहा था। लेकिन एसटीएफ ने वक्त रहते बब्लू खान और अकील उर्फ आशू को रामपुर से पुलिस ने इमरान तोता और रिजवान को मुजफ्फर नगर से धर दबोचा। शूटरों के कब्जे से अत्याधुनिक असलहे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed