फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   constables in home, thief doing a job

घर में सुरक्षा को तैनात थे पुलिसकर्मी, चोरों ने घर से माल चुराया

Thu, 20 Apr 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 20 Apr 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
constables in home, thief doing a job
chori - फोटो : amar ujala
थाना क्षेत्र के ग्राम चक मेवला धारू में चोरों ने किसान अंशुल अरोरा के घर में कूमल कर नगदी और जेवर चोरी कर लिए। अंशुल के पिता की एक माह पहले हत्या कर दी गई थी। वारदात का खुलासा कर पुलिस ने परिवार की सुरक्षा के मद्देनजर दो सिपाही कपिल तोमर और सुशील कुमार को अंशुल के घर तैनात किया था।
विज्ञापन


वारदात के वक्त भी दोनों सिपाही ड्यूटी पर मौजूद थे, इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एसएसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


ग्रामीण अंशुल अरोरा के अनुसार एक माह पहले उनकी पिता सुशील अरोरा की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर वारदात का पुलिस ने खुलासा किया था। आरोप था कि अवैध संबंध के कारण वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने एहतियातन दो सिपाही कपिल तोमर और सुशील कुमार को अंशुल के घर परिवार की सिक्योरिटी के तौर पर तैनात किया था। मंगलवार रात के समय सभी परिजन घर के बरामदे में सो रहे थे। दोनाें सिपाही भी घर के बरामदे में ही सो रहे थे। सुबह जब अंशुल नींद से जागे और घर के पीछे गए तो देखा कि घर में कूमल लगा हुआ है।

इसके बाद उन्होंने घर में आकर अन्य परिजनों को जगाया व कमरे में जाकर देखा। कमरे में अलमारी का लाक सरिए से तोड़कर चोर उसके  अंदर से साढे़ तीन तोला सोना, चार किलो चांदी के जेवर (कीमत लाखों में) और 35 हजार नकदी चोरी ले गये हैं।

चोर कब घर में घुसे और वारदात को अंजाम दिया, इस संबंध में न तो परिवार के लोगों को भनक लगी न ही पुलिसकर्मियों को ही इसकी जानकारी हो सकी। चोरी की सूचना पर एसओ भगतपुर केके तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 


‘ सिपाहियों के घर में मौजूदगी के दौरान चोरी की वारदात की गई है। इस संबंध में सूचना मिलते ही दोनों सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।’ - मनोज तिवारी , एसएसपी 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed