फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   commotion in Pakbra police station

पाकबड़ा थाने में पहले पब्लिक भिड़ी, फिर वर्दीधारी

Thu, 07 Jul 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 07 Jul 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
commotion in Pakbra  police station
थाने में हंगामा - फोटो : demo

विज्ञापन
 पाकबड़ा थाने में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस वालों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत किया। इसके बाद इंस्पेक्टर और एसएसआई के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष को इंस्पेक्टर का सपोर्ट है, जबकि दूसरा पक्ष की आवाज एसएसआई ने उठाई है। थाने में हंगामा बढ़ा तो इसकी भनक एसएसपी तक पहुंच गई और उन्होंने दोनों को तलब कर लिया। 

पाकबड़ा थानाक्षेत्र के बकैनिया गांव निवासी मतलूब और इश्तकार के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। कोर्ट में मामला चल रहा है। बताया जा रहा है कि मतलूब कुछ दिन पहले उमरा करने गए थे। उनकी गैर मौजूदगी में इस्तकार ने लेखपाल को बुलाकर जमीन की पैमाइश करा दी और अपना कब्जा कर लिया। दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। मंगलवार को मतलूब ने इश्तकार के बेटे शमशाद और राजेकीन के बेटे रब्बानी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि 29 जून को उसकी बेटी खेत पर जा रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में उसे घेरकर छेड़खानी की गई। पुलिस आरोपी युवकों को पकड़कर थाने ले आई थी। बुधवार को सीओ हाईवे वीएस यादव ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। इस दौरान दोनों भिड़ गए और थाने में जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि इसके बाद इंस्पेक्टर सुधीर तोमर और एसएसआई नरेंद्र त्यागी के बीच भी कहासुनी हुई। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा था। लिहाजा पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी युवकों को छोड़ दिया। इंस्पेक्टर और एसएसआई ने बताया कि उनके बीच कोई कहासुनी नहीं हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि थाने में दो पक्षों के भिड़ने की जानकारी मिली है। इंस्पेक्टर और एसएसआई के बीच क्या विवाद हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed