फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   brother force to create physical relation with his real sister

सगी बहन ने संबंध बनाने से मना किया तो हद से गुजरा भाई

Sat, 17 Mar 2018 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद। Updated Sat, 17 Mar 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
brother force to create physical relation with his real sister
प्रतीकात्मक तस्वीर

शराब के नशे में सगे भाई ने अपनी सगी बहन को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। लेकिन जब बहन ने जबरदस्ती करने पर विरोध किया तो भाई ने उसे जलाने की कोशिश की।

विज्ञापन

मुरादाबाद के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने भाई पर मारपीट करने और उसे घर में जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि भाई शराब का आदी है, वह उस पर दूसरे युवक से अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे इंकार करने पर वारदात की है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

मुंबई में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका मायका सिविल लाइन की एक कालोनी में है। पति की मौत हो चुकी है, महिला के एक बेटा, एक बेटी है। बेटी एक होटल में कार्यरत है। मायके में एक रिश्तेदार की मौत की सूचना पर महिला अपने बेटा और बेटी के साथ पांच दिन पहले मायके आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का बेटा शराब पीने का आदी है, आरोप है कि उसने शुक्रवार को बहन पर मोहल्ले के एक युवक के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। इससे इंकार करने पर कमरे में आग लगाकर बहन को जलाने की कोशिश की।

शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य लोग पहुंचे और युवती को बचाया। इस संबंध में युवती ने मां के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर भाई के खिलाफ शिकायत की है। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, देर शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed