फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Boyfriend drink poison to girlfriend

छात्रा को जहर पिलाकर फरार हो गया प्रेमी 

Sun, 31 Jul 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 31 Jul 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
Boyfriend drink poison to girlfriend
अपराध - फोटो : demo
 साथ जीने मरने की कसमें खाने वाला प्रेमी आठवीं की छात्रा को जहर पिलाकर उसे तड़पता छोड़ फरार हो गया। आरोपी प्रेमी ने छात्रा को मजबूर किया था कि दोनों एक साथ जहर पीकर आत्महत्या करेंगे। उसने दो ग्लासों में जहर कर लिया। इसके बाद दोनों ने एक साथ ग्यास उठाए। छात्रा ने जहर पी लिया। लेकिन प्रेमी ऐन वक्त पर धोखा दे गया। उसने ग्लास को मुंह से तो लगाया। लेकिन जहर नहीं गटका।
विज्ञापन


छात्रा की मां घर पहुंची तो वारदात की जानकारी हुई। छात्रा ने दम तोड़ने से पहले अपनी मां को सच्चाई बता दी।  पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें जहर की पुष्टि हुई है। जबकि आरोपी प्रेमी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के नया गांव गौतम नगर में कार चालक राजू का परिवार रहता है। राजू की पंद्रह वर्षीय बेटी सोना उर्फ सोनम आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोनम उर्फ सोना के पड़ोसी छात्र शेखर पुत्र चंद्र सैन से प्रेम संबंध थे। दोनों चोरी चुपके मिलते थे। लेकिन परिजनों को भनक लगने पर दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी थी। शुक्रवार को राजू कार लेकर दिल्ली गया था। जबकि उसकी पत्नी रेखा भी बाहर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में बेटी सोना के अलावा छोटे बच्चे वंशिका, अनमोल और सोनू थे। बच्चे से इधर उधर खेलने के लिए चले गए। इसी दौरान शेखर घर में पहुंच गया। उसने सोना पर दबाव बनाया कि हम दोनों के परिजन हमारे रिश्ते को स्वीकार नहीं करेंगे। साथ जी नहीं सकते तो मर तो सकते हैं। उसने छात्रा से कहा कि अब हम अपनी जिंदगी एक साथ ही खत्म करेंगे।

उसने कहा कि मैं जहर लेकर आया हूं। जिसे पीकर मर जाएंगे। शेखर ने अपनी मोहब्बत का वास्ता देकर छात्रा को जहर पीने पर मजबूर कर लिया। छात्रा को जहर पिलाकर आरोपी शेखर मौके से फरार हो गया। छात्रा के पिता ने बताया कि जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो बेटी घर में तड़प रही थी।


पूछने पर छात्रा ने बताया कि शेखर ने उसे जहर पिलाया है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और उसने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बीपी बालियान ने बताया कि आरोपी शेखर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed