फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bjp leader arrested and bail

दरोगा को पीटने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार, थाने से जमानत

Fri, 26 May 2017 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 26 May 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
bjp leader arrested and bail
Demo Pic - फोटो : google
कोतवाली में घुसकर दारोगा को पीटने और वर्दी फाड़ देने के आरोपी ठाकुरद्वारा भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने उन्हें थाने से ही जमानत दे दी।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेता ने अब सीओ कार्यालय पर आमरण अनशन की धमकी दी है। इस बीच भाजपा नेताओं ने एसएसपी से मिलकर ठाकुरद्वारा पुलिस की शिकायत की है।
विज्ञापन


भाजपा के ठाकुरद्वारा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता को बुधवार को किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत लेकर वह कोतवाली गए थे। कोतवाली में दरोगा अमित दरोगा अमित शर्मा से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शिवेंद्र और दरोगा में मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि भाजपा नेता शिवेंद्र ने दरोगा अमित शर्मा को कोतवाली में सरेआम पीटा और उसकी वर्दी फाड़ डाली। हालांकि भाजपाइयों का आरोप था कि मारपीट दरोगा ने की थी और कार्रवाई से बचने को खुद ही अपनी वर्दी फाड़ ली।

घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा भी ठाकुरद्वारा पहुंचे थे और भाजपाइयों ने थाने पर जमकर हंगामा किया था। भाजपाइयों की शिकायत पर एसएसपी इस प्रकरण में जांच बैठा चुके हैं।

पुलिस ने बुधवार को ही इस मामले में दरोगा अमित शर्मा की तहरीर पर शिवेंद्र गुप्ता समेत पांच भाजपाइयों को नामजद करते हुए 50- 60 अज्ञात के खिलाफ धारदार हथियार से हमला, बलवा और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

गुरुवार को ठाकुरद्वारा पुलिस ने मुख्य आरोपी भाजपा नेता शिवेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि थोड़ी देर में ही उन्हें थाने से जमानत दे दी गई। उधर, शिवेंद्र गुप्ता ने इसके विरोध में शुक्रवार से सीओ कार्यालय पर आमरण अनशन की धमकी दी है।


इस बाबत ठाकुरद्वारा पुलिस को नोटिस भी दे दिया है। पुलिस ने जिन भाजपा नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया है उनमें शिवेंद्र गुप्ता के अलावा अजय ठाकुर, धर्मेद्रपाल, नागेंद्र लांबा, वीर सिंह भी शामिल हैं। लेकिन पुलिस ने शिवेंद्र गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर पर अभी कोई केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed