{"_id":"572f38a64f1c1b414d5cce82","slug":"bds-student-attempt-suicide-at-tmu","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों के कमेंट्स से दुखी बीडीएस छात्रा ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्तों के कमेंट्स से दुखी बीडीएस छात्रा ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Updated Sun, 08 May 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
दीक्षी अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गर्ल्स हास्टल के कमरे में पंखे से लटकी मिली लाश
- सुसाइड नोट में साथी छात्राओं पर कमेंट्स करने का आरोप
- मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उतारा गया शव, पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के गर्ल्स हास्टल में सातवीं मंजिल पर स्थित रूम नंबर 746 में शनिवार सुबह एक बीडीएस छात्रा की लाश पंखे पर लटकी मिली। पश्चिम बंगाल की रहने वाली बीडीसी छात्रा दीक्षा अग्रवाल अपनी तीन सहपाठी छात्राओं के साथ हॉस्टल के इसी रूम में रहती थी।
घटना के वक्त बाकी तीनों छात्राएं प्रैक्टिकल के लिए लैब में जा चुकी थीं और दीक्षा रूम में अकेली थी। उसने दरवाजा अंदर से बंद किया और बेड की चादर से फंदा बनाकर पंखे पर झूल गई। फंदा लगाने से पहले उसने अपनी एक सीनियर छात्रा को मैसेज भी किया कि वह आत्महत्या करने जा रही है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर लाश को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराया। पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्रा ने अपनी दो रूम पार्टनर पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में दीनाजपुर जनपद के दलकोटा निवासी व्यापारी संतोष अग्रवाल की बेटी दीक्षा अग्रवाल (22) टीएमयू में बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दीक्षा यूनिवर्सिटी कैंपस में ही स्थित गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर 746 में मिर्जापुर निवासी निधि अग्रवाल, रामपुर निवासी मिश्वा जफर और वेस्ट बंगाल की जया महतो के साथ रहती थी।
शनिवार को दीक्षा की तीनों रूम पार्टनर प्रैक्टिकल एग्जाम देने गईं थीं। साढ़े नौ बजे छात्रा ने अपनी पूर्व रूम पार्टनर व एमडीएस छात्रा मोनिका कालरा को मैसेज किया कि वह सुसाइड कर रही है। उसने बाद में बाय-बाय भी लिखा। मोनिका कालरा मैसेज पढ़कर घबरा गई। वह दौड़कर मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।
मोनिका ने तुरंत हॉस्टल वार्डन व टीएमयू प्रशासन को सूचना दी गई। टीएमयू के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के बीच कमरे का दरवाजा तोड़ा तो दीक्षा की लाश पंखे पर झूलती मिली।
हादसे की सूचना पर टीएमयू में ही एमडीएस कर रहे दीक्षा के रिश्ते के भाई डा. प्रशांत अग्रवाल और बिजनौर निवासी ताऊ डा. डीसी अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। देर रात दीक्षा के माता पिता भी मुरादाबाद पहुंचने वाले थे। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा की लाश मोर्चरी में रखवा दी गई है।
पुलिस छात्रा के दोस्त बीडीएस के ही छात्र आयुष कुमार निवासी बागपत से पूछताछ कर रही है। यूनिवर्सिटी के डिप्टी डायरेक्टर सुरक्षा आरपी गुप्ता ने पाकबड़ा पुलिस को घटना की बाबत तहरीर दी है। छात्रा की बॉडी को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में फांसी से उतरवाकर फारेंसिक टीम द्वारा मौके से सभी साक्ष्य एकत्र कराए गए हैं।
दिन के उजाले में डाक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जिसमें मौत की वजह हैंगिंग आई है। मौके से मिले सुसाइड नोट में बहुत कुछ तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन छात्रा ने दो सहपाठी छात्राओं द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र इसमें किया है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। - नितिन तिवारी, एसएसपी मुरादाबाद।