फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   arristet one night bride with lover

एक रात की दुल्हन पति संग गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 20 Dec 2017 12:59 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Dec 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
arristet one night bride with lover
bride - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 शादी के बहाने पर लूटपाट करने वाले गैंग का मैनाठेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक रात की दुल्हन और उसके  असली पति के संग गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने लूटे गए कुछ जेवरात बरामद किए है। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया है।

गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम जानकपुर निवासी योगेश ने प्रीति और गौरव निवासी गजरौला, ब्रहमपाल और उसकी पत्नी मुन्नी, जिला अमरोहा, जसवंत निवासी हंडालपुर थाना नखासा जिला संभल के खिलाफ शादी के बहाने धोखाधड़ी करने और माल समेट कर ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


मैनाठेर कोतवाल ध्रुव कुमार ने इस मामले में जांच की तो एक रात की दुल्हन बनकर योगेश के घर में आई प्रीति और उसके पति रोहित उर्फ गौरव को धर दबोचा जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में प्रीति ने पुलिस को बताया कि योगेश घर में सुहागरात पर खुद को बीमार बताया था और अगले दिन ही भाई बनकर गौरव के नाम से उसका असली पति रोहित पहुंचा और दूल्हा और रात में उसके परिवार वालों को नशीली चाय पिला दी गई जिनके बेहोश हो जाने पर योगेेश के घर से एक लाख दस हजार की कीमत के जेवरात समेट लिए और योगेश की बाइक पर ही सवार होकर फरार हो गए थे।

दुल्हा बने योगेश और उसकी मां रामवती और भाभी इंद्रावती का दूसरे दिन से नशा उतरा था जिसके बाद एक रात दुल्हन बनकर आई प्रीति को षडयंत्र का राज उजागर हुआ था।
मैनाठेर कोतवाल ने बताया कि प्रीति और उसका पति रोहित उर्फ गौरव इंद्रा कालोनी थाना कटघर मुरादाबाद के रहने है

और उन्होंने गजरौला जिला अमरोहा के रहने वाले भगत नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर लोगों के साथ प्रीति की शादी की झांसा व धोखाधड़ी कर पैसा वसूलने का षडयंत्र रचने की योजना बनाई, वहीं गजरौला के अरूण भी प्रीति की शादी पहले एक अन्य व्यक्ति से कराना चाहाता था लेकिन वह शादी नहीं हुई थी,


लेकिन बाद में जसवंत के संपर्क में आने से शादी का षडयंत्र रचा गया और बीती 27 अक्टूबर-2017 को योगेश पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम जानकपुर थाना मैनाठेर के साथ गोरखनाथ शिव मंदिर गढ़मुक्तेश्वर से कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed