{"_id":"7c4cba38137ade870372c62ed2173899","slug":"advocate-shooted-in-moradabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटावली के पास वकील की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटावली के पास वकील की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Fri, 26 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की शाम को करीब छह बजे सीनियर अधिवक्ता अली अब्बास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने इस सनसनीखेज वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब अधिवक्ता स्कूटी से अपने घर अगवानपुर जा रहे थे। सिविल लाइंस क्षेत्र में भटावली गांव के पास यह वारदात हुई।
अधिवक्ता को कॉसमास में भर्ती कराया गया था जहां परिजनों और साथी अधिवक्ताओं ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर तोड़फोड़ कर दी। काफी देर बवाल रहा। अगवानपुर के मुहल्ला सादात निवासी पचास वर्षीय अली अब्बास सीनियर एडवोकेट थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे काम खत्म करने के बाद वह अपनी स्कूटी से घर के लिए निकले। जब सिविल लाइंस क्षेत्र में कांठ रोड पर भटावली गांव के पास पहुंचे तो उनके गोली मार दी गई।
गोली पीठ में लगी है। वह स्कूटी लेकर सड़क किनारे गिर गए। क्योंकि यहां आसपास में दुकानें भी हैं लिहाजा तत्काल लोगों की भीड़ लग गई। इसी दौरान यहां पहुंचे अगवानपुर निवासी राकेश नाम के एक युवक ने उनकी पहचान की और कुछ लोगों की मदद से तत्काल पास में कॉसमास अस्पताल ले गए। कुछ ही देर में अधिवक्ता के परिवार वाले और साथी वकील भी यहां पहुंच गए थे। यहां कुछ देर के बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों और साथी अधिवक्ताओं ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस घटना से अस्पताल में अफरातफरी मच गई थी। खबर मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता अली अब्बास की जेब में साठ हजार रुपये और मोबाइल मिला है।