{"_id":"5c2297dfbdec2257267118b2","slug":"91545770975-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीआरवी पर हमला, होमगार्ड का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब पीआरवी पर हमला, होमगार्ड का सिर फोड़ा
विज्ञापन
मुरादाबाद।
पुलिस टीम पर लगातार तीसरे दिन हमला किया गया है। मझोला थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह रास्ते को लेकर विवाद होने की शिकायत पर पहुंची पीआरवी की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। एक होमगार्ड के सिर में ईंट मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा और होमगार्ड को अस्पताल ले जाया गया। दंपती और उनके तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी तीनों बेटों और उनकी मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें आरोपी की तलाश की जा रही है।
एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि बसंत विहार कालोनी में सोमवार सुबह रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। पीआरवी 254 पर सवार होमगार्ड निपेंद्र और मुख्य आरक्षी स्वरूप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वहां पर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। होमगार्ड निपेंद्र के सिर में ईंट लगने के कारण पांच टांके आए हैं। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में शिवकुमार, उसकी पत्नी कांता देवी और तीन बेटे मुनेंद्र, सतेंद्र, निपेंद्र के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शिवकुमार मौके से भाग गया है, अन्य चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनको, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है। शिवकुमार की तलाश में पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।