फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कमिश्नर आवास के पास महिला से कुंडल और चेन लूटी

कमिश्नर आवास के पास महिला से कुंडल और चेन लूटी

Thu, 06 Dec 2018 02:19 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर आवास के पास महिला से कुंडल और चेन लूटी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कमिश्नर आवास के पास बुधवार दोपहर स्कूटी सवार बेखौफ बदमाशों ने एक महिला से कुंडल और चेन लूट ली। बदमाशों ने इस वारदात को दो चौराहों पर लगी पुलिस पिकेट के बीचों बीच अंजाम दिया और आसानी से फरार होने में कामयाब भी हो गए। दिन दहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
इस बार लुटेरों का शिकार बनीं मिथलेश सैनी सिविल लाइंस के डिप्टी गंज की रहने वाली हैं। उनके पति राजीव सैनी कचहरी में कातिब है। मिथलेश के मुताबिक, वह अपनी बेटियां चंचल, ज्योति, आकांक्षा के साथ ई रिक्शा में सवार होकर बड़ी बेटी दीपिका के घर कांठ रोड पर झांझनपुर जा रहीं थीं। ई रिक्शा कमिश्नर आवास के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से एक स्कूटी आई। जिस पर दो युवक सवार थे। साइड वाली सीट पर बैठी मिथलेश कुछ समझ पाती। उससे पहले ही स्कूटी पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर महिला के दाहिने कान से कुंडल और गले से सोने की चेन तोड़ ली। इसके बाद बदमाशों ने स्कूटी दौड़ाकर भाग गए। महिला और उनकी बेटियों के शोर मचाने पर चालक ने काफी देर तक ई रिक्शा दौड़ाया, लेकिन तब तक बदमाश पीएसी तिराहा पार हो चुके थे। महिला ने इसकी जानकारी फोन पर अपने दामाद राजन सैनी और पुलिस को दी। पुलिस वालों ने भी बाइक दौड़ाई लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़ पाए। इंस्पेक्टर सुधीर पाल धामा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


स्कूटी समेत गिरे बदमाश, दोबारा उठकर भागे
मुरादाबाद। महिला ने बताया कि चेन और कुुंडल छीन कर बदमाश पीएसी तिराहा की ओर भागे। मां बेटियों के शोर मचाने पर बदमाश घबराकर सड़क पर गिर गए। जब तक लोग वहां जुटे। तब तक बदमाश दोबारा उठे और स्कूटी को सीधा कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस काम का ये पुलिस घेरा, गिरफ्त में नहीं आ रहे बदमाश
मुरादाबाद। शहर में जगह जगह पुलिस चेकिंग चल रही है। सुबह से लेकर शाम तक आम लोगों के वाहनों को ऐसे चेक किया जा रहा है। बुधवार को स्कूटी सवार बदमाशों ने जिस जगह दुस्साहसिक वारदात की। वहां से दोनों तरफ पुलिस पिकेट लगी थी। ग्लैक्सी तिराहे पर सुबह से शाम तक चेकिंग की जाती है। जबकि पीएसी तिराहे पर भी पुलिस एक एक वाहन को चेक कर रही है। इसके बावजूद बदमाश भागने में कामयाब हो गए।



सीसीटीवी कैमरे खंगाले
मुरादाबाद। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस टीम ने घटनास्थल के आस पास के मकानों और अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इससे पुलिस को कुछ संदिग्ध युवकों की तस्वीरें मिली है। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed