{"_id":"5ca3c908bdec22144f41800b","slug":"81554237704-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकडे़ 29.69 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकडे़ 29.69 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही चेकिंग के दौरान मंगलवार को पुलिस ने अलग अलग जगह से करीब 29.69 लाख रुपये की रकम बरामद की है। रकम मिलने के बाद एफएसटी टीम ने इस मामले में जांच की। रकम का ब्यौरा मिलने के बाद इस मामले में रकम को वापस कर दी गई है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मंगलवार को दोपहर के वक्त चेकिंग के दौरान सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस ने महिला थाने के सामने प्रियांक शर्मा निवासी सिविल लाइन की कार को रोका। कार में चेकिंग करने पर उसके अंदर 18 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। प्रियांक ने पुलिस को बताया कि उनका शराब का कारोबार है। रकम के संबंध में उन्होंने दस्तावेज भी एफएसटी की टीम को सौंपे, जिसके बाद रकम वापस कर दी गई। इसके अलावा रोडवेज चौकी प्रभारी हरेंद्र ने वसीम की कार को चेकिंग के दौरान रोका। कार में सात लाख रुपये बरामद किए गए। वसीम ने बताया कि वह रकम को एक्सिस बैंक से लेकर जा रहे थे। रकम का ब्यौरा उन्होंने एफएसटी टीम को दिया। जिसके बाद रकम वापस कर दी गई है। इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान इंपीरियल तिराहे पर एक स्कूटी सवार मनोज कपूर को रोका। उनके पास चार लाख रुपये उन्हत्तर हजार रुपये बरामद हुए। मनोज कपूर ने बताया कि उनका पेट्रोल पंप है, रकम का ब्यौरा देने पर उनको रुपये वापस कर दिए गए हैं।