फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पांच रुपये की चाय के चक्कर में गंवाई गाढ़ी कमाई

पांच रुपये की चाय के चक्कर में गंवाई गाढ़ी कमाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
पांच रुपये की चाय के चक्कर में गंवाई गाढ़ी कमाई
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रोडवेज बस में जयपुर से मुरादाबाद लौट रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह के सदस्य ने चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक के तीस हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूट लिया। बस मुरादाबाद पहुंची तो उसे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां होश में आने पर युवक ने आपबीती सुनाई।

जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक नदीम संभल जनपद के चंदौसी का रहने वाला है। वह जयपुर में फेरी लगाकर बर्तन बेचता है। बुधवार को नदीम जयपुर से अपने घर लौट रहा था। बुधवार को वह अपने घर लौट रहा था। सफर के दौरान बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने उससे दोस्ती कर ली। इसके बाद उसे चाय पिला दी। चाय पीने के बाद नदीम बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी ने युवक की जेब से तीस हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान भी चोरी कर लिया। बस मुरादाबाद पहुंची तो गलशहीद पुलिस ने उसे बस से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और नदीम को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed