{"_id":"5c3e4acbbdec22733b51b865","slug":"81547586251-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 लाख की धोखाधड़ी में सोनाक्षी को भेजा गया नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
37 लाख की धोखाधड़ी में सोनाक्षी को भेजा गया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
37 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी सोनाक्षी सिन्हा सहित सभी आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को नोटिस भेज दिए हैं। इस मामले में शिकायतकर्ता ने कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी थी। उसी के बाद पुलिस ने जांच एक कदम आगे बढ़ाई है।
जांच अधिकारी सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि आरोपी पक्ष को जल्द ही अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। नोटिस में लिखा है कि या तो सोनाक्षी सिन्हा सहित अन्य आरोपी खुद अपना पक्ष देने के लिए यहां आएं या फिर अपने किसी प्रतिनिधि को पक्ष रखने के लिए भेजें। सीओ ने बताया कि नोटिस सोनाक्षी सिन्हा, अभिषेक सिन्हा सहित उन आरोपियों को भेजे गए हैं, जिनके खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। कटघर के शिवपुरी निवासी प्रमोद शर्मा ने एसएसपी को बताया कि दिल्ली में 30 सितंबर को उन्होंने इंडिया फैशन एंड ब्यूटी अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड अदाकारा सोनाक्षी सिन्हा को आना था। सोनाक्षी के आने का कार्यक्रम प्रमोद ने टैलेंट फुल ऑन कंपनी के मालिक अभिषेक सिन्हा से 24 लाख रुपये और उस रकम का जीएसटी कर अदा करने का करार किया था। सोनाक्षी को बुलाने के लिए टैलेंट फुल ऑन कंपनी के पदाधिकारी ने एक्सिड एंटरटेनमेंट कंपनी के पदाधिकारी धूमिल ठक्कर, एडगर सके रिया के अलावा सोनाक्षी की मैनेजर मालविका पंजाबी से संपर्क किया और जून में करार किया गया था। 37 लाख रुपये की रकम मुरादाबाद से आनलाइन ट्रांसफर की र्गई थी। इनमें से चार लाख रुपये सोनाक्षी के खाते में ट्रांसफर किए गे थे। 33 लाख रुपये अभिषेक की कंपनी टैलेंट फुल ऑन और उनकी पत्नी स्वाति तथा आशीष के खाते में डाले गए थे, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा कार्यक्रम में नहीं आईं।