फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Tue, 27 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर के पीतल नगरी में रहने वाले युवक ने बैंक में नौकरी लगवाने के नाम पर साढे़ आठ लाख की ठगी का आरोप लगाया है। आरोपी लाइनपार में रहने वाले दंपती हैं। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पीतल नगरी निवासी मोहम्मद कामिल ने बताया कि मझोला के चाऊ की बस्ती में रहने वाले राजेश भारती ने उनकी नौकरी बैंक में लगवाने के लिए कहा था। उसने बताया था कि उसकी पत्नी शकुंतला देवी बैंक में कार्यरत है। जिसके जरिए वह कामिल की नौकरी लगवाएगा। इसके लिए सवा पांच लाख रुपये सितंबर 2015 में लिए। दो माह बाद सवा तीन लाख रुपये और लिए गए लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। कामिल ने रकम वापस मांगी तो एक साल बाद 60 हजार रुपये का चेक उसे राजेश ने दिया। चेक बाउंस हो गया, इसके बाद रकम वापसी का दबाव बनाने पर साढे़ आठ लाख रुपये के चेक दिए गए लेकिन वह भी बाउंस हो गए। जिसके बाद शकुंतला ने रकम वापस करने का आश्वासन दिया लेकिन बाद में वह भी मुकर गईं। रकम मांगने पर राजेश को धमकी दी जाने लगी। मामले की शिकायत कटघर पुलिस से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि राजेश ने आईजी से शिकायत की। आईजी के निर्देश पर कटघर थाने में आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed