{"_id":"5c97e99bbdec2214173a2796","slug":"71553459611-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंदरकी के ग्राम जलालपुर खास के जंगल में ग्रामीणों ने गोकशी होती पकड़ी-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुंदरकी के ग्राम जलालपुर खास के जंगल में ग्रामीणों ने गोकशी होती पकड़ी-Cordination
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी (मुरादाबाद)। शासन से कड़े निर्देश मिलने के बाद भी गोकशी पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। रविवार सुबह कुंदरकी के ग्राम जलालपुर खास के जंगल में ग्रामीणों ने गोकशी का भंड़ाफोड़ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक गाय के अवशेष, गोकशी में इस्तेमाल होने वाले औजार और ट्रैक्टर ट्राली को बरामद किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कई आरोपी चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने 11 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की है। भाजपाइयों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया, एहतियातन पीएसी को लगाना पड़ा। जिससे की कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाए।
हिन्दू संगठन और भाजपा पदाधिकारियों को रविवार की सुबह साढ़े छह बजे पता चला कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर खास के जंगल में हाजी आदिल के ईख के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे है। ग्रामीणों ने ईख के खेत की घेराबंदी करते हुए पुलिस को सूचना देकर अवगत कराया। आभास होने पर गोकशी कर रहे लोग भागने लगे जिसमें ट्रैक्टर ट्राली चालक माहिर हुसैन को दबोच लिया गया। पुलिस भी मौके पर आई और पकड़े गए चालक को कब्जे में ले लिया गया। कुछ ही देर में कुंदरकी समेत आसपास के थानों का पुलिस फोर्स पहुंचा। दो सांड और तीन गाय को गोतस्करों से बचा लिया गया है। गोकशी की सूचना पर खाबरी अव्वल, मीरापुर माफी, जलालपुर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीण जमा हो गए। गोकशी देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने हंगामा किया। कुंदरकी एसओ कर्म सिंह पाल ने पशुओं को वाहन से थाने पहुंचवाया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि कुंदरकी थाने में अभिजीत चौधरी निवासी ग्राम खाबरी अव्वल की तहरीर पर माहिर हुसैन, बिलाल और बहारे निवासी ग्राम जलालपुर खास थाना कुंदरकी और बाबू निवासी ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर, तौफीक, शमशाद, अतिकुल और शकील निवासी ग्राम खाबरी अव्वल थाना बिलारी के अलावा चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी माहिर हुसैन का चालान किया, जिसको न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
गोकशी के विरोध में किया प्रदर्शन, थाने में डाला डेरा
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपु्र खास के जंगल में गोकशी का भंडाफोड़ ग्रामीणों ने किया तो हिन्दू संगठन और भाजपा पदाधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए और गोकशी का विरोध में प्रदर्शन करने लगे। अभिजीत चौधरी, दिनेश चन्द्र शर्मा, मनोज चौधरी, ब्रह्रा सिंह, मुनेश शर्मा, अजय सिंह, हिजामं जिलाध्यक्ष ललित अग्रवाल, पप्पू राजपूत, नरेश सैनी, भाजयुमो के मंडलाध्यक्ष सौरव अग्रवाल आदि का कहना था कि खेत में पशुओं के अवशेष मिले है जिससे स्पष्ट हो रहा है कि पहले से कटान हो रहा है लेकिन इसके लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एफआईआर दर्ज होने के बाद हिदू संगठन और भाजपा पदाधिकारी वापस लौटे।
विज्ञापन
बवाल के डर से सतर्क रही पुलिस.. पीएसी रही तैनात
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम जलालपुर खास में गोकशी पकड़े जाने की घटना सामने आने पुलिस अलर्ट रही है वहीं सुबह लेकर दोपहर में थाने में लोगों की भीड़ जमा रही। पुलिस बल अलर्ट था, वहीं कुछ देर बाद ही मुरादाबाद से पीएसी आ गई। पीएसी के जवानाें को थाना गेट, परिसर और हाईवे के किनारे तैनात किया गया।