फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   खुद को शेरनी बना छात्रा ने मनचले को पीटा, वीडियो वायरल

खुद को शेरनी बना छात्रा ने मनचले को पीटा, वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
खुद को शेरनी बना छात्रा ने मनचले को पीटा, वीडियो वायरल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली एक छात्र को फेसबुक पर परेशान करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बृहस्पतिवार को छात्रा ने अपनी एक दोस्त के जरिए आरोपी को मिलने बुलाया और फिर उसको सरेराह पीटना शुरू कर दिया। युवक ने खुद को शेरनी युवक को गीदड़ बताया और बाल पकड़कर लोगों के सामने कई थप्पड़ मारे। यह देख वहां से जा रही पुलिस ने युवक को पकड़ा लेकिन बाद में थाने से छोड़ दिया गया है।
सिविल लाइन में रहने वाली छात्रा ने बताया कि आठ माह पहले से ही उसको फेसबुक पर अलग अलग आईडी से आपत्तिजनक कमेंटस किए जा रहे थे। शुरू में उसने नजर अंदाज किया लेकिन जब आरोपी बाज नहीं आया तो वह उसकी तलाश में जुट गई। मुश्किल ये थी कि आरोपी ने फेसबुक से ज्यादातर जानकारियां छिपा रखीं थीं और बहुत जल्द ही अपनी मौजूदा फेसबुक आईडी को बंद कर दूसरी फेसबुक आईडी बनाकर छात्रा को परेशान करना शुरू कर देता था। युवक ने गलती से अपनी एक फेसबुक आईडी बंद नहीं की, इस आईडी पर ही उसके दोस्तों की सूची में छात्रा को उसकी एक दोस्त नजर आई तो उससे छात्रा ने संपर्क कर आरोपी के बारे में जानकारी एकत्रित की। बकौल छात्रा, उसने अपनी दोस्त की मदद से आरोपी छात्र को मिलने कांशीराम नगर गेट पर बुलाया। युवक के आते ही छात्रा ने उसे पकड़ लिया। मारपीट करते हुए छात्रा ने युवक से कहा कि उसे दूसरी लड़कियों की तरह न समझे, वह एक शेरनी है। एक के बाद एक कई उसको चाटे जड़ दिए। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले आई । बाद में छात्रा ने शिकायत नहीं की, इस वजह से युवक को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने फेरा छात्रा की मेहनत पर पानी
मुरादाबाद। छात्रा ने बताया कि उसने नौ माह की मेहनत के बाद आरोपी को पकड़ा है। फेसबुक पर एक दो नहीं बल्कि इन नौ माह में आरोपी ने करीब 70 फेसबुक आईडी बर्नाई थीं। संयोग से आरोपी की एक फेसबुक आईडी में उसे अपनी दोस्त मिल गई, जिसकी वजह से आरोपी को पकड़ा जा सका। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन आरोपी ने पुलिस को छोड़ दिया। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि छात्रा ने समझौता कर लिया है। आरोपी के खिलाफ शिकायत न होने पर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। सवाल ये उठ रहा है कि जनपद में एंटी रोमियो स्क्वाड अपनी तरह से ऐसे आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करती है जो कि छात्राओं, युवतियों को परेशान करते है तो पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की, जबकि हर थाने में एंटी रोमियो स्क्वाड बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed