फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   प्रेमी युगलों का लगाया हाथ तो जाएंगे जेल

प्रेमी युगलों का लगाया हाथ तो जाएंगे जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगलों का लगाया हाथ तो जाएंगे जेल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर कोई संगठन किसी प्रेमी युगल को परेशान न करें, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता तैयारी की है। पार्क, होटल, रेस्टोरेंट के आसपास बृहस्पतिवार को पुलिस की टीमें गश्त करेंगी। एंटी रोमियो स्क्वाड की टीमें प्यार के दुश्मनों को पकडे़ंगी, उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि वेलेंटाइन डे पर प्रेमी युगल आराम से एक साथ घूम सकते है। वे अगर व्यस्क हैं तो उनको परेशान करने का अधिकार किसी को भी नहीं है। ऐसा करने वाले व्यक्ति कानून का उल्लंघन करेंगे। अगर किसी प्रेमी युगल को परेशान किया गया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सभी थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह बृहस्पतिवार को अपने क्षेत्र में लगातार पार्क, होटल, रेस्टोरेंट के बाहर गश्त करें। प्रेमी युगल को परेशान करने वाला व्यक्ति किसी भी संगठन से जुड़ा हुआ हो उसको तुरंत गिरफ्तार करें, इसमें किसी भी प्रकार की ढील न बरती जाए। खुद सीओ स्तर के अधिकारी भी अपने सर्किल क्षेत्र में गश्त करेंगे, जिससे की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। सभी चौकी प्रभारी भी लगातार गश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed