{"_id":"5c3cf211bdec22733d44cc48","slug":"71547498001-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम ने किया छात्र से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमाम ने किया छात्र से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक इमाम पर छात्र से दुष्कर्म का आरोप है। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी से शिकायत की गई है। एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
छात्रा के पिता ने पुलिस को की गई शिकायत में बताया है कि दो साल पहले उनके बेटे को थानाक्षेत्र में ही रहने वाला एक इमाम तालीम देने के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि दस जनवरी को रात 11 बजे इमाम ने छात्र को अपने कमरे में बुलाया। छात्र को कमरे में बंद कर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। वारदात के बाद छात्र अपने घर पहुंचा। उसने मामले की शिकायत परिवार वालों को दी। छात्र की आपबीती सुन परिवार वाले सहम गए। सोमवार को वह एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी इमाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मांग की है कि पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजे। एसएसपी जे रविंदर गौड ने भोजपुर पुलिस को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इमाम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।