फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   झोलाछाप की इलाज से महिला की मौत, हंगामा

झोलाछाप की इलाज से महिला की मौत, हंगामा

Thu, 05 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप की इलाज से महिला की मौत, हंगामा
कुंदरकी। मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी में एक झोलाछाप के इलाज से एक महिला की जान चली गई। निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा शुरू हुआ तो आरोपी महिला डाक्टर भाग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर की, लेकिन कुछ लोग समझौते के जरिए सुलझाने का प्रयास शुरू हो गया। समझौता होने पर पुलिस वापस लौट आई। संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक मनिहारान निवासी खुर्शीदन 35 वर्ष पत्नी निसार अहमद की तबीयत खराब होने के लिए इलाज कराने को मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूपूर माफी में एक डाक्टर के पास आई थी। बताते है कि डाक्टर ने दवाई देने के साथ खुर्शीदन को इंजेक्शन दिया तो उसकी हालत बिगड़ गईं और कुछ ही देर में मौत होने पर भीड़ जमा हो गई। महिला के शव को देखने के लिए अस्पताल में भीड़ जुटी और बाद में परिजन भी पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। परिजनों का आरोप था कि डाक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया है जिसके चलते उसकी मौत हुई। मैनाठेर पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो दोनों पक्षों के बीच कुछ समझौते कराने में जुट गई और दो-तीन घंटो की मशक्कत के बाद समझौता हो गया जिसके बाद परिजनों ने पुलिस से किसी तरह की कार्रवाई करने से मना कर दिया। बाद में पुलिस शव को उसके परिजनोें की सुपुर्दगी में देकर वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed