{"_id":"5b1ae6724f1c1bca228b498f","slug":"71528489586-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगन वाली मैनाठेर में दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांगन वाली मैनाठेर में दो पक्षों में विवाद के बाद तनाव
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला के एक गांव में बृहस्पतिवार देर शाम सड़क पर रेत पड़ा होने के कारण एक साइकिल सवार फिसल कर गिर गया। उसने सड़क पर रेत होेने का विरोध जताया तो दूसरे पक्ष के लोग से कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए और उनमें मारपीट हो गई। आरोप है कि लाठी, डंडे और फावडे़ भी झगडे़ के दौरान चले। एक महिला के कपडे़ भी फाड़ दिए । मारपीट में दोनाें पक्षों के छह लोग घायल हो गए, सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
गांव में रहने वाले किसान के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार देर शाम करीब पौने आठ बजे किसान और उनकी पत्नी सड़क पर पडे़ रेत और बदरपुर को बोरी में भर रहे थे। इस दौरान ही वहां से जा रहे दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की साइकिल रेत की वजह से फिसल गई। वह सड़क पर गिर गए। दोनों पक्षों में कहासुनी से हुआ विवाद कुछ देर में ही मारपीट तक जा पहुंचा। आरोप है कि महिला से आपत्तिजनक शब्द बोले गए। विरोध पर कपडे़ भी फाड़ दिए। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस को देर रात तक गश्त करने के लिए कहा गया है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।