फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हजरत नगर गढ़ी में किशोरी से सामूहिक दुर्ष्क्म

हजरत नगर गढ़ी में किशोरी से सामूहिक दुर्ष्क्म

Mon, 04 Jun 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
हजरत नगर गढ़ी में किशोरी से सामूहिक दुर्ष्क्म
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप एक किसान और उसके तीन बेटों पर है। विरोध करने पर किशोरी के भाई पर फावड़े से हमला कर उसे जख्मी कर दिया गया। इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

हजरत नगर गढ़ी में रहने वाली किशोरी ने बताया कि वह शनिवार को खेत पर मेढ काटने के लिए गई थी। इस दौरान उसका विवाद हो गया। आरोप है कि किसान हाशम अली और उसके तीन बेटे इरफान, उस्मान और फुरकान ने गाली गलौच की। उसे मक्का के खेत में खींच कर ले गए। वहां पर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। किशोरी को बचाने के लिए उसका भाई गया तो आरोपियों ने उस पर फावडे़ से हमला कर दिया। वह लहूलुहान हो गया। किशोरी और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी युवक भाग गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। एसओ हजरत नगर गढ़ी नीरज शर्मा ने बताया कि चारों आरोपिेयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी के भाई को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। किशोरी का मेडिकल नहीं हो सका है, सोमवार को उसे मेडिकल के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed