फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छेड़खानी से तंग महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

छेड़खानी से तंग महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी से तंग महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
मुरादाबाद। एसएसपी दफ्तर के सामने बुधवार दोपहर एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह का प्रयास कि या। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिला को बचाया और थाने भिजवा दिया। महिला ने बताया कि पड़ोसी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा है। उसने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने साठगांठ कर उसके ही पति को ही उल्टा एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया। अब भी आरोपी उसे तंग कर रहा है।
विज्ञापन

सीओ राजेश कुमार ने बताया कि महिला सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने उससे कई बार घर में घुसकर छेड़खानी की। उसने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। महिला का आरोप है कि पुलिस ने उलटा उसके पति को एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया, जबकि छेड़खानी के आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। महिला के पति के जेल जाने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। बुधवार सुबह महिला थाने पहुंची, उसने पुलिस को शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। जिससे परेशान होकर महिला एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। वह अपने साथ मिट्टी के तेल की बोतल साथ लेकर गई थी। महिला ने अपने ऊपर तेल डाल लिया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने महिला के हाथ से बोतल छीन ली। सूचना मिलने पर महिला थाने की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद महिला थाने भिजवा दी। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई है। उसे घर भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed