{"_id":"5c59f5bfbdec227f1c76b648","slug":"61549399487-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश से फेसबुक पर दोस्ती कर व्यापारी से ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश से फेसबुक पर दोस्ती कर व्यापारी से ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
खुद को यूएसए की डाक्टर क्रिस्टीना सेरा बताकर एक युवती ने दवा व्यापारी से फेसबुक पर दोस्ती कर ली। व्यापारी का मोबाइल नंबर लेकर उन्हें अपने फोटो व्हाट्सएप किए। इसके अलावा विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 25 हजार रुपये अपने साथी के एकाउंट में ट्रांसफर करा लिए। व्यापारी से जब दोबारा रुपयों की मांग की गई तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने कटघर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ठगी का शिकार हुए दवा व्यापारी कुलदीप सैनी कटघर थानाक्षेत्र के शिव नगर जयंतीपुर निवासी हैं। कुलदीप सैनी के मुताबिक, जयंतीपुर में उनका मेडिकल स्टोर है। एक सप्ताह पहले उनके फेसबुक आईडी पर क्रिस्टीना सेरा नाम से फ्रेंड रिक्वेट आई थी। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हो गई। क्रिस्टीना सेरा ने कुलदीप को बताया कि वह यूएसए में डाक्टर हैं और भारत में प्रोजेक्ट लांच करना चाहती हैं। उसने कुलदीप से मदद मांगी और उनका मोबाइल नंबर ले लिया। इस नंबर पर खुद को डाक्टर बतानी वाली युवती ने अपने फोटो भी पोस्ट किए। लेकिन कभी मोबाइल पर बात नहीं की। व्हाट्सएप और मैसेज के जरिये की बातचीत होती रही। कुलदीप से कहा कि वह विदेश से उनके लिए गिफ्ट भेज रही हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर वह सामान रिसीव कर लें। कुलदीप ने बताया कि सोमवार को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से बोल रहा है। उनके नाम पर विदेश से पार्सल आया है। इसके लिए उन्हें 25 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करने होंगे। झांसे में आए व्यापारी ने तुरंत ही 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दोबारा फोन आया और इस बार 98 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा। साथ ही बताया कि उनके लिए विदेश से डालर भेजे गए हैं। कुलदीप को शक हुआ और उन्होंने रुपये भेजने से मना कर दिए। इसके बाद क्रिस्टीना सेरा को फोन किया। लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। कुलदीप ने इस मामले की तहरीर कटघर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत आई है। मामले की जांच की जा रही है।
किसी दूसरी युवती का हो सकता है फोटो
मुरादाबाद। दवा व्यापारी को ठगने वाली फेसबुक हसीना ने डाक्टर को कुछ फोटो व्हाट्सएप भेजे थे, लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है कि उसने अपने फोटो भेजे हैं या फिर किसी दूसरी लड़के के फोटो शेयर किए हैं। ‘अमर उजाला’ ने ये फोटो इस लिए नहीं छापे। हो सकता है ये फोटो किसी भारतीय युवती के हो और खुद को डाक्टर बताने वाली युवती ने इसका गलत इस्तेमाल किया हो।