फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   एक्सपोर्ट फर्म का स्प्रेबूथ फटा, आठ झुलसे

एक्सपोर्ट फर्म का स्प्रेबूथ फटा, आठ झुलसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
एक्सपोर्ट फर्म का स्प्रेबूथ फटा, आठ झुलसे
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र में गांगन तिराहे के पास स्थित एक निर्यात फर्म में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे अचानक तेज धमाके के साथ स्प्रे बूथ फट गया। स्प्रे बूथ फटने से वहां काम कर रहे आठ कर्मचारी झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में खलबली मच गई। हादसे में झ़लसे फर्म कर्मियों को तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस और दमकल की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

हादसा लाकड़ी फाजलपुर बाईपास पर गांगन तिराहे के पास स्थित निर्यात फर्म एसी ब्रदर्स में हुआ। बुद्धि विहार निवासी विपुल चंद्रा और गौरव चंद्रा फैक्टरी के संचालक हैं। निर्यात के लिए फर्म में पीतल का सामान बनाने का काम किया जाता है। फर्म के मैनेजर अंकुर ने बताया कि दोपहर साढे़ 12 बजे का समय था। फर्म के अंदर के एक सेक्शन में पीतल के सामान पर रंग कर सुखाने का कार्य स्प्रेबूथ की मदद से किया जा रहा था। स्प्रेबूथ का बॉयलर ज्यादा गर्म हो गया, जिस वजह से वह फट गया। इस वजह से फर्म के अंदर आग लगी। आग की चपेट में आकर वहां काम कर रहे 16 कर्मचारियों में से दिनेश (25), सुरेंद्र (27), श्यामलाल (40), मोहित (22), कुश (25), मुशर्रफ (38), लवकुश गुप्ता (32) और महेश (28) झुलस गए। फर्म में आग फैल गई। अन्य कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। झुलसे हुए लोगों को फर्म कर्मचारियों की मदद से वहां से निकाल कर दिल्ली रोड स्थित सांई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फर्म के मालिक गौरव चंद्रा ने बताया कि फर्म प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed