फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके मां-बाप जाग गए। उन्होंने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर मझोला हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि पीड़ित किशोरी हजरतनगर गढ़ी थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। किशोरी का परिवार मझोला क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। पीड़िता के गांव निवासी अनूप राज उर्फ प्रदीप सिंह और अनुराग भी पड़ोस में ही किराए पर रहते हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि मंगलवार रात आरोपी अनूप राज अपने साथी अनुराग के साथ उनके घर में पहुंच गया। उसने पीड़िता के साथ बलात्कार किया। इसी बीच पीड़िुता के मां-बाप जाग गए। उन्होंने अनूप राज को मौके पर ही दबोच लिया। जबकि अनुराग मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर मझोला पुलिस पहुंच गई। जहां से पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि पीड़िता से उसके प्रेम संबंध हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बुधवार दोपहर बार गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed