फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निर्माणाधीन दो मकानों की चहारदीवारी तोड़ी

निर्माणाधीन दो मकानों की चहारदीवारी तोड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन दो मकानों की चहारदीवारी तोड़ी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम ने बुधवार को लाइनपार स्थित ढक्का में निर्माणाधीन दो मकानों की चहारदीवारी पर जेसीबी लगाकर तोड़ दी। निगम अफसरों के मुताबिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा था। चहारदीवारी निर्माण तोड़ने पर भवन स्वामियों ने विरोध कर हंगामा किया। इससे निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा।
ढक्का में राजकुमार और सोनू का मकान बन रहा है। चार दिन पहले ही दोनों मकानों की चहारदीवारी खड़ी की थी। कमरों की बुनियाद डाली जा रही थी। बुधवार को नगर निगम की टीम पहुंची और चहारदीवारी तोड़ दी। टीम पहुंचने से भीड़ जुट गई। राजकुमार और सोनू ने तीन साल पहले प्रापर्टी डीलर से जमीन खरीदने की बात बोली। दोनों ने कहा कि उक्त भूमि की रजिस्ट्री भी उनके पास है। नगर निगम टीम ने रजिस्ट्री देखने से मना कर दिया और जबरन जेसीबी से दीवार गिराकर समतल कर दी। मकान स्वामियों के विरोध करने से वहां भीड़ एकत्र हो गई। इससे हंगामा हो गया और तोड़फोड़ का विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन

नगर निगम टीम कर्मियों ने विरोध करने पर राजकुमार को जीप में बैठकर ले जाने की धमकी दी। इससे लोग ज्यादा आक्रोशित हो गए। लोगों ने कहा कि एक तो निर्माण तोड़ा गया और ऊपर से जेल में बंद करने की धमकी दे रहे हैं। लोगों का गुस्सा देख टीम तोड़फोड़ कर चली गई। राजकुमार दिल्ली में ठेली लगाता है। राजकुमार ने बताया कि तीन साल पहले आठ लाख रुपये की दो सौ गज जमीन खरीदी थी। जमीन की रजिस्ट्री है। राजकुमार ने कहा कि जमीन सरकारी थी तो रजिस्ट्री क्यों की गई। सोनू ने भी 125 गज जमीन प्रापर्टी डीलर से खरीदी थी। दोनों ने ही एक साथ निर्माण शुरू करवाया था। सोनू ने बताया कि उनके आसपास भी कई निर्माण हो रहे हैं। यदि उनकी जमीन सरकारी है तो बाकी लोगों के निर्माण में नगर निगम ने आंखें क्यों बंद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed