{"_id":"6a930529a1485333c70a0a65","slug":"youth-fired-upon-in-broad-daylight-in-shastri-nagar-narrowly-escapes-meerut-news-c-72-1-mct1011-158533-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्रीनगर में सरेबाजार युवक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्रीनगर में सरेबाजार युवक पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
सूचना पर मेडिकल व नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में पुराने विवाद में आरोपियों ने जागृति विहार सेक्टर-9 निवासी पीड़ित दिव्य चौधरी पर शनिवार को शास्त्रीनगर के कुटी चौराहे के पास सरेबाजार तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। पीड़ित ने राजीवपुरम निवासी अंश व उसके साथियों पर आरोप लगाया है। गोली लगने से पीड़ित व राहगीर बाल-बाल बचे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। सूचना पर मेडिकल व नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर रही है।
जागृति विहार सेक्टर- 9 निवासी दिव्य चौधरी ने नौचंदी थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका राजीवपुरम निवासी अंश से पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार शाम अंश ने फोन कर पीड़ित को समझौते के लिए कुटी चौराहे के पास बुलाया। दोनों पक्ष बाजार आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि आरोपी अंश पक्ष ने तमंचे से पीड़ित पर दो राउंड फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर बाजार में मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने से पीड़ित भी बाल-बाल बचा।
पीड़ित ने एक दुकान के अंदर घुसकर अपनी जान बचाई। फायरिंग की सूचना पर डायल-112 के अलावा दो थानों की पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने पीड़ित से मामले की जानकारी की। हमलावरों द्वारा खुलेआम सड़क पर फायरिंग करने से पुलिस गश्त की पोल खोल कर रख दी। घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए। सीओ सिविल लाइन विश्व ज्योति राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --