फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ठाकुरद्वारा के गांव के पंकज की भी सहारनपुर के गांव में जहरीली शराब पीने से मौत, शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, भारी गमगीन माहौल मे-Dehat

ठाकुरद्वारा के गांव के पंकज की भी सहारनपुर के गांव में जहरीली शराब पीने से मौत, शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, भारी गमगीन माहौल मे-Dehat

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा के गांव के पंकज की भी सहारनपुर के गांव में जहरीली शराब पीने से मौत, शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम, भारी गमगीन माहौल मे-Dehat
ठाकुरद्वारा।
विज्ञापन

सहारनपुर में जहरीली शराब से मरने वालों में क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर का पंकज भी है। उसका शव शनिवार को गांव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

क्षेत्र के गांव अल्लेहपुर निवासी पंकज कुमार (25) साथियों के साथ सहारनपुर के गांव कोलकी कला के पास हाईवे पर बन रहे ब्रिज पर मजदूरी करने के लिए गया था। वहां पर वह पुल पर जाल बांधने का काम करता था। शुक्रवार को गांव में साथियों के साथ वहां बिक रही कच्ची शराब खरीदकर पी। शराब जहरीली थी, जिसके पीने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर उसका साथी उसे अस्पताल में ले गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बिना पीएम कराए ही उसके साथी शनिवार को उसके शव को गांव अल्लेहपुर ले आए। शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। उसके साथियों ने परिवार के लोगों को बताया कि पंकज की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पंकज की मौत से उसके पिता खुशीराम, मां राजवती देवी, भाई अंकित कुमार, बहन गीता देवी का रोते बिलखते बुरा हाल था। पंकज अपने परिवार की रोजी रोटी का मुख्य सहारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed