फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   छेड़खानी का विरोध करने पर बेटे का हाथ तोड़ा

छेड़खानी का विरोध करने पर बेटे का हाथ तोड़ा

Tue, 10 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर बेटे का हाथ तोड़ा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र में एक महिला से छेड़खानी की गई। महिला के बेटे ने विरोध किया तो उसका हाथ तोड़ दिया। चौकी पर शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को सिविल लाइन थाने में तहरीर दी गई है।

सिविल लाइन की एक कालोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में पैकिंग का काम करती है। वह शनिवार रात को 11 बजे ड्यूटी से घर लौट रही थी। महिला को लेने के उसका बेटा गया था। आरोप है कि महिला चंद्र नगर के पास पहुंची तो वहां पर एक युवक अपने साथी के साथ आ गया। उसने महिला से छेड़खानी की, बेटे ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दायां हाथ तोड़ दिया। शोर होेने पर अन्य लोग एकजुट हो गए, महिला ने यह शिकायत रेल चौकी पर जाकर पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। सोमवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर महिला ने शिकायत की। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही इस मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed