फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   युवती को जलाकर मारने के आरोप में मां-बेटे गिरफ्तार

युवती को जलाकर मारने के आरोप में मां-बेटे गिरफ्तार

Fri, 30 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
युवती को जलाकर मारने के आरोप में मां-बेटे गिरफ्तार
मुरादाबाद। युवती को जलाकर मारने के आरोप में कटघर पुलिस ने गुरुवार दोपहर उसकी मौसी और मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। युवती मौसेरे भाई से प्यार करती थी। वह उससे निकाह करना चाहती थी। लेकिन आरोपी उसे छलता रहा। आरोप है कि निकाह के लिए दबाव बनाने पर उसे जलाकर मार दिया। आरोपी मां बेटे ने खुद को बेकसूर बताया है।
विज्ञापन


कटघर सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि छजलैट के रसूलपुर चौड़ा गांव निवासी दिलशाद बेटी नईमा (19) कटघर के धोबियों वाली मिलक में अपनी मौसी भूरी के घर छह माह से रह रही थी। वह मौसेरे भाई अमीर हुसैन से प्यार करती थी। उससे निकाह करना चाहती थी। मंगलवार सुबह अमीर हुसैन के परिवार वालों ने दिलशाद को फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी (नईमा) सोमवार देर शाम चूल्हे पर खाना बनाते वक्त आग की चपेट में आकर झुलस गई थी।
विज्ञापन


उसकी देर रात मौत हो गई है। परिजन मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए अमीर हुसैन, उसके पिता फिदा हुसैन, मां भूरी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। गुरुवार को पुलिस ने अमीर हुसैन और उसकी मां भूरी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भूरी ने पुलिस को बताया कि वह खेत पर गई थी। घर में नईमा थी। घर लौटी तो नईमा जली अवस्था में मिली। गुरुवार दोपहर बाद दोनों को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर कटघर अजय कुमार गौतम ने बताया कि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed