{"_id":"5c6b16adbdec2259b05bc772","slug":"41550522029-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे मेरी बीबी से बचाओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुझे मेरी बीबी से बचाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सोमवार को यूपी डायल 100 के पास एक गुहार भरा फोन आया- मुझे मेरी बीवी से बचाओ। पड़ताल करने पर फोन करने वाले ने बताया कि वह पाकबड़ा का प्रतिष्ठित डॉक्टर है। मेरी पत्नी ने मुझे कमरे में बंद कर रखा है। ईंट-पत्थरों से मेरी पिटाई करती है। अचंभित पुलिस टीम ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को आजाद कराया। पुलिस फरियादी डॉक्टर जहांगीर को अपने साथ थाने ले आई। चूंकि डायल 100 की टीम के साथ कोई महिला पुलिसकर्मी नहीं थी, इसलिए पत्नी को साथ नहीं लाया जा सका। जहांगीर ने पत्नी पर प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी फाहमिदा के खिलाफ पति को बंधक बनाने का मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन मारपीट की धाराएं अभी नहीं लगाईं हैं। पुलिस तहकीकात शुरू कर जब दुबारा डॉक्टर के घर पहुंची तो उनकी पत्नी मौके पर नहीं मिली।
थाना प्रभारी पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया कि डॉ. जहांगीर का क्लीनिक डींगरपुर रोड पर है। पाकबड़ा में उनकी अच्छी प्रैक्टिस है। पत्नी उनके नर्सिंग होम के काम में हाथ बंटाती है। डॉक्टर ने तहरीर में बीवी पर आरोप लगाए हैं कि वह आए दिन उनके साथ मारपीट करती है। उन्हें कमरे में बंद कर देती है। सोमवार सुबह भी उनसे झगड़ा होने के बाद कमरे में बंद किया गया। इस पर उन्होंने यूपी 100 पुलिस को फोन करके पूरी जानकारी दी।