फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Banned meat seized; accused absconding.

Palwal News: प्रतिबंधित मांस बरामद, आरोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Banned meat seized; accused absconding.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हथीन। हथीन थाना पुलिस ने गांव मठेपुर में छापेमारी कर 85 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस ने गोवंश संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर कुशल कुमार को सूचना मिली थी कि गांव में हबीब नामक व्यक्ति गोवंश का वध कर रहा है। पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर छापा मारा, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। वहां एक बाइक मिली, जिसके दोनों तरफ लटकी खुरजी में प्रतिबंधित मांस रखा हुआ था। पुलिस ने मौके की वीडियो ई-साक्ष्य एप से बनाई। पशुपालन विभाग के वेटरनरी सर्जन डॉ. सुमित को बुलाकर मांस के नमूने लिए गए। पुलिस ने मांस और बाइक कब्जे में ले ली है। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed