फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Youth cornered on Naudihwa Bridge, stabbed in the back, and the attacker fled

Siddharthnagar News: नाैडिहवा पुल पर घेरकर युवक की पीठ में चाकू घोंपकर भागा

Thu, 15 Oct 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 15 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Youth cornered on Naudihwa Bridge, stabbed in the back, and the attacker fled
घायल आशीष की पीठ में चाकू घोपा हुआ।
शोहरतगढ़। खुनुवां बाईपास स्थित एक निजी मैरिज हॉल में मंगलवार रात झूला-सर्कस देखने के दौरान दो युवकों के बीच हुए विवाद के बाद एक ने नौडिहवा पुल के पास दूसरे की पीठ में चाकू घोंप दिया। घायल युवक को सीएचसी शोहरतगढ़ से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग निवासी आशीष निषाद (20) पुत्र पवन निषाद काफी समय से कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बसहिया गांव में अपने मामा के यहां रहता है। मंगलवार रात वह अपने ममेरे भाई राजन के साथ बाइक से खुनुवां बाईपास स्थित एक निजी मैरिज हॉल में झूला-सर्कस देखने गया था। वहां बसहिया के टोला नौडिहवा निवासी अखिलेश यादव से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मैरिज हॉल में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि घायल के पिता पवन की तहरीर पर अखिलेश यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed