{"_id":"5c292c94bdec2256ca01e3cc","slug":"41546202260-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में भाई की पत्नी तो सदमे में जेठ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में भाई की पत्नी तो सदमे में जेठ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अमरोहा के जोया में सड़क दुर्घटना की घायल महिला की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत होने पर शनिवार देर रात को शव कटघर के हयात नगर में पहुंचा। भाई की पत्नी के शव को देख सदमे में पीतल कारोबारी को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। दोनों के शव को रविवार दोपहर बाद सुपुर्द ए खाक किए गए।
हयात नगर में रहने वाले इरशाद हुसैन चाय विक्रेता हैं। उनकी पत्नी आबिदा (42) आठ दिन पहले अमरोहा में एक रिश्तेदार की मौत की सूचना पर पहुंची। वहां से वापस आ रही थीं। बाइक के पहिए में उनका बुर्का फंस गया है। वह बाइक से गिरीं और घिसटते हुए दूर तक गईं। हादसे में गंभीर जख्मी होने के कारण उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिवार वालों ने बताया कि दिल्ली उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। जहां से देर रात शव हयात नगर स्थित घर पहुंचा। शव को देख आबिदा के जेठ इंतकाब हुसैन (55) को दिल का दौरा पड़ गया। उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया । घर में दो लोगों की मौत के बाद परिवार बेहाल है। देर रात से ही कालोनी के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पीड़ित परिवार को लोग सांत्वना देते रहे।
एक साथ उठे दोनों के जनाजे
मुरादाबाद। रविवार दोपहर बाद संभल में एक घर से दो जनाजे साथ साथ उठे तो चीख पुकार मच गई। बड़ों और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था, परिवार के अन्य लोगों और आस पड़ोस के लोगों की आंखों के आंसू थम नहीं रहे थे।