फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   अख्तर का कमाल, मुरादाबाद से दावेदारी की ताल

अख्तर का कमाल, मुरादाबाद से दावेदारी की ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
अख्तर का कमाल, मुरादाबाद से दावेदारी की ताल
मुरादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी से मुरादाबाद लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने युवा सम्मेलन के जरिए दावेदारी ठोक दी है। कमाल अख्तर ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और युवा प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की मौजूदगी में सैकड़ों युवाओं की भीड़ जुटाकर अपनी ताकत दिखाई। प्रदेश अध्यक्ष ने अख्तर की तारीफ में कसीदे गढ़े। इससे पार्टी के दूसरे दावेदारी की बेचैनी बढ़ गई है।
मुरादाबाद जिला सपा का मजबूत किला है। जिले में पार्टी के चार विधायक हैं। बसपा से गठबंधन होने की स्थिति में सपा सबसे मजबूत पार्टी के रूप में चुनाव मैदान में होगी। इसको देखते हुए सपा में दावेदारों की लंबी लाइन है। स्थानीय और बाहरी दावेदारी का मुद्दा बना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर प्रबल दावेदार हैं। अख्तर अमरोहा से हैं। मुरादाबाद के दावेदारों ने कार्यकर्ताओं के माध्यम से ‘बाहरी प्रत्याशी कबूल नहीं’ का विरोध करवाया। कमाल अख्तर ने इसके जवाब में गुरुवार को मुरादाबाद में युवा सम्मेलन करवाकर कार्यकर्ताओं को स्थानीय एवं बाहरी प्रत्याशी में उलझाने वाले दावेदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

कमाल अख्तर की संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत पकड़ है। गुरुवार को पंचायत भवन में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, मुलायम यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो एबाद, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह समेत विधायकों और कार्यकर्ताओं को मुरादाबाद में एकत्र कर ताकत दिखाई। कार्यकर्ताओं के सिर पर लाल टोपी जरूर थी। लेकिन टोपी में साइकिल की जगह कमाल अख्तर जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अख्तर को पार्टी का वफादार और कर्मठ नेता बताया। मुरादाबाद से चुनाव लड़ने के लिए उन्हें अखिलेश यादव से आशीर्वाद लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. फईम ने छोड़ा माइक
विधायक फईम ने बिलारी विधानसभा के कार्यकर्ताओं को युवा सम्मेलन की जानकारी नहीं देने का मंच से आरोप लगाया। कहा कि जब कार्यकर्ता हैं तभी नेताओं का वजूद है। कार्यकर्ताओं की उपेक्षा ठीक नहीं है। विधायक फईम का भाषण लंबा खींचने पर संचालक ने जल्दी का इशारा किया। इतने में विधायक नाराज होकर माइक छोड़कर चले गए।

अध्यक्ष के भाषण से पहले खाली हुई आधी कुर्सियां
12 बजे तक पंडाल कार्यकर्ताओं से खचाखच भर गया। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल करीब सवा तीन बजे मंच पर आए, तक तक आधी कुर्सियां खाली हो गई। भूख और प्यास से बिलबिलाए कार्यकर्ता कुर्सियां छोड़कर चले गए।


एबीवीपी और भाजयुमो नेता सपा में शामिल
एबीवीपी के जिला संयोजक नितिन चौधरी, युवा मोर्चा के नितिन धारीवाल, एबीवीपी के तहसील संयोजक, महानगर सहमंत्री, सदस्य, भाजपा मंडल मंत्री समेत 28 कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। आम आदमी पार्टी के नेता भी सपा में शामिल हुए।


पोस्टर से फाड़ा आजम खां का फोटो
सम्मेलन स्थल पर लगाए गओ पोस्टरों में से आजम खां की फोटो फाड़ दी गई। वहीं, विधायक फइम के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन की जानकारी नहीं देने की शिकायत पर कमाल अख्तर ने दो टूक कहा कि पार्टी के किसी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बुलावे की जरूरत नहीं होती। कार्यकर्ता पार्टी और मुलायम, अखिलेश के प्रेम में खुद ही उमड़ आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed