{"_id":"5bd0dd00bdec2269bf7d70dd","slug":"41540414720-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआर टीकाकरण नहीं कराने वालों को रद्द होगी मान्यता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमआर टीकाकरण नहीं कराने वालों को रद्द होगी मान्यता
Updated Thu, 25 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मीजल्स-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान में सहयोग नहीं करने वाले स्कूल और मदरसों की मान्यता निरस्त होगी। डीएम के आदेश पर बीएसए ने मुरादाबाद के 16 स्कूलों को पहले चरण में नोटिस जारी कर दिए हैं। टीकाकरण के लिए कक्षावार छात्र संख्या का प्रारूप जमा नहीं करने वाले जिले भर के स्कूल और मदरसों को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
26 नवंबर से बच्चों को एमआर के टीके लगाए जाने हैं। टीके स्कूल, मदरसों और आंगनबाड़ी सेंटरों में एएनएम और आशा वर्कर की मदद से लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लाकवार खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कूल, मदरसों के लिए प्रारूप भेजे हैं। प्रारूप में बच्चों की कक्षावार संख्या और उनकी उम्र का उल्लेख कर स्वास्थ्य विभाग को ही जमा करना है। मुरादाबाद शहर में 16 स्कूलों ने प्रारूप जमा नहीं कराए हैं। सीएमओ कार्यालय स्तर पर इसकी शिकायत डीएम से की गई है। डीएम ने बीएसए से स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। जिसमें स्कूल की मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
बीएसए ने स्कूलों को नोटिस भेज दिए हैं। जिसमें कहा गया टीकाकरण अभियान राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसमें सहयोग नहीं करने वाले स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी। 19 साल की उम्र तक के बच्चों को स्कूलों और मदरसों में टीके लगाए जाएंगे। जबकि नौ माह से छह साल की उम्र के बच्चों का आंगनबाड़ी सेंटरों में टीकाकरण होगा। टीकाकरण अभियान पांच हफ्तों तक चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।