{"_id":"5b4663414f1c1b5d478b6189","slug":"41531339585-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फहीम के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फहीम के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग को महिलाओं ने किया प्रदर्शन
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)। नगर के मोहल्ला अंसारियान निवासी फहीम हत्याकांड में शामिल फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को मोहल्ले की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। बाद में कोतवाली प्रभारी से मिलकर मृतक की बाइक, मोबाइल, अंगूठी आदि सामान को बरामद करने की मांग भी उठाई।
याद रहे कि बीती 16 जनवरी की रात को जब मोहल्ला अंसारियान निवासी मिद्दन मसूदी का बेटा मोहम्मद फहीम अपनी ससुराल से बाइक से लौट रहा था। तभी कुंदरकी नगर में बुलाकर उसकी धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी और शव को पहचान छिपाने के लिए अभनपुर कुंदरकी संपर्क मार्ग पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने कुंदरकी निवासी मुशीर उर्फ गुड्डू, उसके पड़ोसी आसिफ और वसीम उर्फ छोटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के दौरान यह भी बताया था कि फहीम हत्याकांड में दो और लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं जो घर से भगे हुए हैं। बुधवार की दोपहर मृतक फहीम की मां भूरी समेत मोहल्ले की महिलाएं मुख्तरी, रईसन, खुशनबी, रूखसाना, शरीफन, मुन्नी, लईका आदि ने पहले तो कोतवाली गेेट के निकट प्रदर्शन किया और बाद में कोतवाली प्रभारी से मिलकर शिकायती पत्र देकर फहीम हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।