{"_id":"5cca0193bdec22076d2040a3","slug":"31556742547-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फकीरपुरा रेलवे क्रासिंग पर युवक से मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फकीरपुरा रेलवे क्रासिंग पर युवक से मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के फकीरपुरा रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार रात बाइक सवार बदमाश ने एक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित युवक ने बदमाश का काफी दूर तक पीछा किया। आरोपी फकीरपुरा में अपने घर में घुस गया। युुवक की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़कर लूटा गया फोन बरामद कर लिया है।
सिरकोई भूड़ निवासी धर्मवीर कांठ रोड पर फैमिली बाजार में नौकरी करता है। उसने बताया कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे ड्यूटी पूरी कर वह बाइक से घर लौट रहा था। फकीपुरा में रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा तो फोन पर कॉल आई। धर्मवीर ने फोन कान पर लगाया लेकिन उसी समय पीछे से आए बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उसका फोन छीन लिया। धर्मवीर ने शोर मचाया तो लुटेरा फकीरपुरा में बाइक से भाग गया। धर्मवीर ने हिम्मत नहीं हारी और लुटेरे का पीछा शुरू कर दिया। दूसरे फोन से उसने डॉयल 100 को घटना की जानकारी दी। लुटेरा फकीरपुरा में अपने घर में जा घुसा। धर्मवीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फकीरपुरा में एक घर की घेराबंदी करके रिजवान को पकड़ लिया। इंस्पेक्टर शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी को बुधवार दोपहर अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।