फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Roadways bus overturns after hitting divider; 23 passengers injured.

Ghaziabad News: डिवाइडर से टकराकर पलटी रोडवेज बस, 23 यात्री घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturns after hitting divider; 23 passengers injured.
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर के पास डिवाइडर से टकराई बस। संवाद
मुरादनगर (गाजियाबाद)। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर से आगे पिलर नंबर 969 के पास रविवार सुबह रुड़की डिपो की रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं समेत 23 यात्री घायल हो गए। घायलों को मुरादनगर सीएचसी और मोदीनगर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब 7:15 बजे उत्तराखंड परिवहन निगम की रुड़की डिपो की बस दिल्ली आईएसबीटी से रुड़की के लिए रवाना हुई थी। बस में चालक दीपक कुमार और परिचालक कुलदीप कुमार समेत करीब 35 सवारियां थीं। सुबह करीब 9:15 बजे बस मुरादनगर में गंगनहर पुल पार करने के बाद पिलर नंबर 969 के पास पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने आगे चल रही बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
विज्ञापन

बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि हादसे में 23 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये हुए घायल मुजफ्फरनगर, रुड़की, बिजनौर, दिल्ली
हादसे में रहमान, रिहान, मुबारक, अकरम, जुबैर, इकबाल, मुस्लिम, कासिम और सुहैल निवासी बुलंदशहर, मंजीत निवासी मुजफ्फरनगर, नीशू सिंह और हिम्मत सिंह निवासी रुड़की, सत्यप्रसाद निवासी टिहरी गढ़वाल, अंशु निवासी बिजनौर, प्रमोद निवासी बेगमाबाद, ललित कुमार निवासी नेपाल, संजय शर्मा निवासी दिल्ली, मोहित पाल, अमित सिंह निवासी रुड़की, परवेज आलम निवासी सीमापुरी दिल्ली, कौशल देवी और रेनू निवासी दिल्ली घायल हुए हैं। चालक-परिचालक को भी चोटें आई हैं। बुलंदशहर निवासी यात्री तब्लीगी जमात में शामिल होने जा रहे थे।




एक घंटे तक जाम
बस पलटने से दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन मंगाकर सुबह करीब 10 बजे बस को सड़क से हटवाया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ।
थम गई थीं सांसें
घायल यात्रियों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि संभलने का मौका नहीं मिला। बस पलटते ही सभी एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े। सीटें तक उखड़ गईं। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दौड़कर मदद की और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद यात्री सहमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed