फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Constable riding a bike dies after being hit by a vehicle.

Gurugram News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कांस्टेबल की मौत

Mon, 12 Oct 2026 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Constable riding a bike dies after being hit by a vehicle.
इकबालपुर गांव में नंबरदार होटल के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार यातायात पुलिस के कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से झज्जर के बाढसा गांव जा रहे थे। मृतक की पहचान झज्जर के बाढसा गांव निवासी अंकित के रूप में हुई है। मृतक के भाई योगेश कुमार की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
योगेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके भाई गुरुग्राम यातायात पुलिस में सेक्टर-29 में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। 10 अक्तूबर की रात को अल्कोहल नाका पर ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से गुरुग्राम से बाढसा गांव की ओर आ रहे थे। रास्ते में रात करीब एक बजे इकबालपुर गांव में नंबरदार होटल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात चालक अपने वाहन को लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने फर्रुखनगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed