{"_id":"6acbd8200ec5da9a200602f4","slug":"speeding-bike-crashes-into-divider-one-dead-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103918-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
दो युवक घायल, एक ही बाइक पर सवार थे तीनों
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बजघेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक घायल हो गए। मृतक की पहचान मुज्जफरपुर (बिहार) के सरमस्ता शरीफ गांव निवासी अदनान अली (26) के रूप में हुई है। अदनान परिवार के साथ दिल्ली के उत्तम नगर में रहता था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं एक युवक को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और दूसरे युवक का इलाज जारी है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे।
10 अक्तूबर की रात को अदनान अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से दिल्ली से गुरुग्राम की ओर आ रहा था। रात करीब 12 बजे बाइक गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सेक्टर-111 के पास पहुंची तो डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बजघेड़ा थाने की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। काफी गंभीर चोटें लगने के कारण अदनान अली ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई, मोहम्मद बरकत, जीजा शकील अहमद व जीजा अनीश आलम का आरोप है कि हादसा होने के बाद करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची थी। अगर समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो अदनान की जान बच सकती थी।