फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   संदिग् ध हालात में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

संदिग् ध हालात में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
संदिग्
ध हालात में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक फर्म कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा गुलाबाबड़ी के पास बुधवार की देर रात हुआ। परिवार वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है हालांकि किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

गोविंद नगर में रहने वाले शिशुपाल सिंह उर्फ शीशपाल (40) के परिवार में पत्नी श्यामवती तीन बेटियां और एक बेटा है। श्यामवती ने बताया कि शिशुपाल एक फर्म में पॉलिश का काम करते थे। बुधवार की रात को वह गुलाबबाड़ी से वापस लौट रहे थे कि इस दौरान ही उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने सूचना दी तो परिवार वालों को शिशुपाल की मौत की जानकारी हुई। श्यामवती ने बताया कि शिशुपाल की उंगलियां भी कटी हुई थी, आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। उन्होंने शिशुपाल की किसी से रंजिश और हत्या की वजह की जानकारी होने से इंकार किया है। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। परिवार वालों ने हत्या के संबंध में तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed