फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला घोंट कर हत्या-Cordination

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला घोंट कर हत्या-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला घोंट कर हत्या-Cordination
बिलारी(मुरादाबाद)। बिलारी थानाक्षेत्र के आरीखेड़ा गांव में सोमवार रात दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। महिला के पिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जबकि आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि बिलारी सर्किल के थाना हजरतनगर गढ़ी अंतर्गत नगलिया शाहपुर गांव निवासी रामपाल ने आठ मार्च 2018 को अपनी बेटी सीमा (21) की शादी बिलारी के आरीखेड़ा गांव निवासी मूलचंद के बेटे नेकपाल के साथ की थी। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान करने लगे थे। रामपाल के मुताबिक सीमा का पति नेकपाल, नेकपाल का पिता मूलचंद, मां भागीरथी, भाई होरीलाल और करन सिंंह और उपेंद्र पाल बहन नेमवती पत्नी प्रमोद निवासी फत्तेपुर उत्तमा थाना हयातनगर भाभी नन्हीं पत्नी करन सिंह और बहनोई भोगराज निवासी रहटौल थाना मैनाठेर अक्सर दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी का उत्पीड़न करते रहते थे। आरोप है कि उसे बार बार धमकी देते थे कि यदि मायके से ऑल्टो कार नहीं लाएगी तो तब नेकपाल की दूसरी शादी कर लेंगे।
विज्ञापन

रामपाल का आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी पक्ष के सभी लोग नेकपाल के घर इक्ट्ठा हुए और सीमा को डराते धमकाते हुए कहा कि या तो कार दिलवा नहीं तो हम तुझे जान से मार देंगे। सोमवार की दोपहर सीमा ने अपने मायके पहुंचकर ससुरालियों द्वारा परेशान करने और सताने की शिकायत की थी। मायके वालों ने समझा बुझाकर उससे ससुराल आरीखेड़ा भेज दी थी। सोमवार की आधी रात के बाद लगभग दो बजे उसकी बेटी की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। रात में ही उसे एक रिश्तेदार के जरिए जब फोन से सूचना मिली तब वह अपने बेटे गजेंद्र को साथ लेकर जब आरीखेड़ा में सीमा के घर पहुंचा तो शव को जलाने के लिए ईंधन इकट्ठा कर रहे थे। रामपाल के मुताबिक उनके शोर मचाने पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपी भाग गए। रामपाल की सूचना पर रात में ही पहले यूपी 100 की पुलिस और इसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। रामपाल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पुलिस ने पति नेकपाल को हिरासत मेें लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आत्महत्या करने की बात कहते रहे ससुराल पक्ष के लोग
बिलारी। आरीखेड़ा गांव निवासी नेकपाल की पत्नी सीमा की मौत के मामले में उसकी ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की बात कहते रहे। ससुर मूलचंद ने पुलिस को बताया कि नेकपाल द्वारा अक्सर शराब पीने को लेकर पत्नी सीमा से झगड़ा होता रहता था। सोमवार की देर रात भी दोनों में काफी देर कहासुनी हुई थी। नेकपाल घर में बने दूसरे कमरे में सोने चला गया जबकि आधी रात के समय सीमा नेे अपने ही दुपट्टे के एक सिरे को छत के पंखे में बांध कर और दूसरे सिरे का फंदा गर्दन में बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति नेपाल भी पुलिस की शुरूआती पूछताछ में यही कह रहा था कि रात को लगभग दो बजे जब उसने अपनी पत्नी के कमरे का दरवाजा खोला तब वह छत में लटक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed