फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दरोगा से बाबू ने मांगी एक हजार की रिश्वत

दरोगा से बाबू ने मांगी एक हजार की रिश्वत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
दरोगा से बाबू ने मांगी एक हजार की रिश्वत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

थानों और चौकी में भ्रष्टाचार की शिकायत अक्सर आती है लेकिन सोमवार को एसएसपी कार्यालय में ही भ्रष्टाचार का मामला एसएसपी के सामने आया है। सेवानिवृत्त संभल निवासी दरोगा ने एसएसपी को बताया कि उसे तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही है, इसके लिए एक सर्टिफिकेट चाहिए। जिसके बदले में बाबू एक हजार रुपये मांग रहा है।

एसएसपी जे रविन्दर गौड ने दरोगा की शिकायत पर बाबू को अपने कार्यालय में बुलाया। वहां पर एसएसपी ने पूछा कि किस सर्टिफिकेट के एक हजार रुपये मांग रहे हो तो बाबू ने कहा कि कार्यालय से किसी प्रकार का सर्टिफिकेट दरोगा को दिया जाना बाकी नहीं है, रिश्वत लेने का आरोप गलत है। दरोगा ने बताया कि वो झूठ नहीं बोल रहा है। हालांकि, एसएसपी ने जांच कराई तो पता चला कि दरोगा को जो दस्तावेज चाहिए था, वह उसके मूल जनपद संभल में पुलिस कार्यालय और पुलिस मुख्यालय लखनऊ भेजा जा चुका है। एसएसपी ने बताया कि दरोगा ने लिखित शिकायत नहीं की है, हालांकि वह खुद ही इस मामले में रिश्वत मांगे जाने के आरोप के संबंध में जांच करवा रहे हैं। आरोप सही पाए गए तो बाबू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed