{"_id":"5c38ff41bdec22734123f44c","slug":"31547239233-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिला मोबाइल विके्रता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में मिला मोबाइल विके्रता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला के शाहपुर तिगरी में एक मोबाइल शॉप संचालक की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में घर के अंदर कनपटी में गोली लगने से मौत हो गई। घटनास्थल पर तमंचा, मोबाइल, ईयरफोन बरामद हुआ है। उसकी मां का कहना है कि बेटे ने मोबाइल पर किसी लड़की से बात करने के दौरान खुद को गोली मार ली है। जबकि मामा का आरोप है कि मोबाइल शॉप संचालक की प्रापर्टी विवाद में हत्या की गई है, आरोप एक करीबी पर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
शाहपुर तिगरी में रहने वाला जितेश (32) मोबाइल की दुकान का संचालक था। परिवार में उसकी मां विजयमति, छोटा भाई रितेश, रितेश की पत्नी प्रीति, बेटा रिसुल है। रितेश भी मोबाइल शॉप संचालक है। विजयमति ने बताया कि शाम को पांच बजे उसका बेटा दुकान से घर आ गया था। वह कमरे में गया और पहली मंजिल पर बने कमरे में गया। उसे खाना खाने के लिए पूछा तो बताया कि घर से खाकर आया है। वह नीचे आ गई थीं। बेटा रितेश अपनी मोबाइल की दुकान पर था। रात को आठ बजे के करीब अचानक घर में गोली चलने की आवाज आई। विजयमति ऊपर गई तो देखा कि बेड पर बेटा लहूलुहान हालत में पड़ा था। पास ही तमंचा और मोबाइल भी था। मां की चीख निकल गई तो प्रीति भी वहां पर पहुंची और फोन कर रितेश को मामले की जानकारी दी। रितेश साथियों के साथ घर पहुंचा और भाई को जिला अस्पताल लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि रितेश ने सूचना दी है कि उसके भाई जितेश ने आत्महत्या की है। इसी सूचना के आधार पर कार्यवाही की जा रही है। हत्या के संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है, हालांकि इस बिंदू पर भी जांच होगी।
जितेश की शादी के बाद प्रापर्टी छिनने के डर से मर्डर
मुरादाबाद। जितेश की मौत की सूचना पर उसके मामा सतपाल भी घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जितेश भी शादी करना चाहता था, रितेश ने लव मैरिज की थी। इस वजह से उसकी शादी पहले हो गई। जितेश हाल ही में शादी के लिए एक लड़की को पसंद करने उनके साथ एटा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर उसका एक करीबी परेशान हो गया था, उसने इसी वजह से ही जितेश की हत्या की है।
विज्ञापन
मां बोली, बेटे की मौत की जिम्मेदार है एक लड़की
मुरादाबाद। जितेश की मां ने बताया कि उनके बेटे की मौत की जिम्मेदार एक लड़की है। वह उससे ही फोन पर बात कर रहा था, यह लड़की कौन है? इस संबंध में उनको भी जानकारी नहीं है। आखिरी बार वह जितेश को मोबाइल पर बात करते हुए ही छोड़कर पहली मंजिल से नीचे आ गई थी। जब वह गोली चलने की आवाज होने पर जितेश के कमरे में गई जब भी वहां पर मोबाइल का ईयरफोन जितेश ने लगाया हुआ था। उन्हें अंदेशा है कि लड़की की वजह से ही उनके बेटे ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि जितेश बृहस्पतिवार रात को 12 बजे भी किसी से मिलने के लिए गया था और सुबह चार बजे वापस आया था। शक है कि वह लड़की से ही मिलने के लिए गया था। पुलिस से उन्होंने मांग की है कि वह उस लड़की के बारे में जानकारी करें।
‘टेंशन क्या थी, मम्मी को तो बता देता बेटा’
मुरादाबाद। बेटे जितेश की मौत के बाद उसकी मां विजयमति का रोकर बुरा हाल है। वह कह रही थी कि बेेटे जितेश का बहुत ख्याल रखती थी, वह भी उनको हर बात बताता था। लेकिन उनको समझ में नहीं आ रहा है कि उसने ऐसा कदम क्यूं उठाया है? वह कह रही थीं कि ‘टेंशन क्या था, मम्मी को तो बता देता बेटा।’